Breaking News : अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स के हाथों बेची
Breaking News Live updates: दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर विवाद में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. पोस्टर मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे. मोदी सरनेम वाले राहुल गांधी के बयान पर सूरत कोर्ट ने कांग्रेस सांसद को दो साल की सजा सुना दी है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर के साथ.
अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स के हाथों बेची
अदाणी पावर ने अपनी पूर्ण अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीएक्स) को 1,556.5 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर बेच दी है. अदाणी पावर ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रस्तावित सौदे से जुड़े पक्षों ने शेयर खरीद समझौता किया और सौदे को पूरा किया. इससे पहले, नवंबर में अदाणी पावर ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अडाणी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे. यह सौदा 1,556.5 करोड़ रुपये का है. एसीएक्स अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और एज का. नेक्स की संयुक्त उद्यम है. दोनों की इसमें 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. यह वैश्विक स्तर के डेटा सेंटर के विकास के कारोबार से जुड़ी है.
भारत में 15 फीसदी महिला पायलट दुनिया को दे रहीं टक्कर
भारत में कम से कम 15 फीसदी पायलट महिलाएं हैं, जो वैश्विक आंकड़े पांच प्रतिशत का तीन गुना है. आंकड़ों के अनुसार, हालांकि इस समय महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) वर्ग को पायलट प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा कोई विशेष कार्यक्रम नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, देश में विभिन्न उड़ान कंपनियों के साथ 67 प्रवासी पायलट भी काम कर रहे हैं. भारत में अनुसूचित विभिन्न एयरलाइन कंपनियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2021 में कुल 244 पायलट भर्ती किए गए. आंकड़ों के अनुसार, देश में अगले पांच साल में प्रति वर्ष 1,000 पायलटों की जरूरत होगी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, भारत में विभिन्न घरेलू उड़ानों में 67 विदेशी नागरिकों समेत लगभग 10,000 पायलट कार्यरत हैं.
तमिलनाडु जुआ विधानसभा में ऑनलाइन जुआ पर रोक संबंधी बिल पास
तमिलनाडु विधानसभा ने राज्यपाल आरएन रवि द्वारा पुनर्विचार के लिए सरकार को लौटाए गए ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को गुरुवार को सर्वसम्मति से दोबारा पारित कर दिया. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों की मौत होने का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारी मन के साथ इस विधेयक को पेश कर रहे हैं. ऑनलाइन जुए में धनराशि गंवाने के बाद कई लोगों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं. कई विधायकों ने इस विधेयक के प्रति अपना समर्थन जताया और इसे लौटाने के लिए राज्यपाल रवि की आलोचना की.
मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8
मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मोइरांग में 3.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए.
पाकिस्तान में आटे के लिए चली गोली, दो की मौत
पाकिस्तान में खैबर पख्तून में मुफ्त आटा वितरण केंद्र पर आटे के लिए गोली चली, जिससे दो लोगों की मौत गई.
ईवीएम मुद्दे पर शरद पवार के घर पर बैठक
ईवीएम के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद पवार के घर पर विपक्ष की बैठक जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए