Breaking News Live: मणिपुर वायरल वीडियो मामले में अबतक 6 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की यहां एक निजी अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई. मणिपुर वायरल वीडियो मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गयी. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गयी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की यहां एक निजी अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। जैन धन शोधन के एक मामले में अभी अंतरिम जमानत पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, जैन को तीन बड़े अस्पतालों ने रीढ़ की हड्डी की गंभीर सर्जरी की सिफारिश की थी. सूत्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में जैन की सर्जरी हुई.

मेरठ के सरधना कोतवाली में लगी आग

मेरठ के सरधना कोतवाली में आग लग गयी है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में अबतक 6 गिरफ्तार

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अब तक 5 मुख्य आरोपियों और एक किशोर सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बांग्लादेश में सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गयी. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गयी. वहीं हादसे में एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गये.

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के बीच एक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने पर 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. तहसीलदार नासिर जावेद ने बताया कि अब्दुल रशीद भट्ट नामक व्यक्ति पोगल परिस्तान इलाके में चक्की की ओर जा रहे थे, तभी पत्थर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पोगल परिस्तान इलाके में सुबह के वक्त भारी बारिश हुई और बादल फटने से वहां अचानक बाढ़ आ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola