Live Updates

Breaking News Live: लुधियाना के पुलिस थाने के मालखाना स्टोर में ब्लास्ट

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों को हिरासत में लिया है. मध्य प्रदेश के सीएम एसएस चौहान ने कहा, राहुल गांधी परिपक्व नहीं हैं. उसकी मानसिक आयु बालक के समान है. लाहौर में इमरान खान के घर पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गयी है. इमरान के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन

लुधियाना के पुलिस थाने के मालखाना स्टोर में ब्लास्ट

लुधियाना के पुलिस थाने के मालखाना स्टोर में ब्लास्ट की खबर है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है.

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े 78 लोग गिरफ्तार, अमृतपाल सिंह फरार

पंजाब पुलिस ने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े 78 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं जबकि अमृतपाल सिंह फरार है.

नॉर्थ ईस्ट के लोगों को पहले दिल और दिल्ली की दूरी अखरती थी

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को पहले दिल और दिल्ली की दूरी अखरती थी, हमने सरकार को ह्मूयन टच से जोड़ा है. देश को आगे बढ़ना है तो उसमें नयापन स्वीकार करने की शक्ति होनी चाहिए.

‘आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं, ये समय भारत का’, बोले पीएम मोदी

India Today Conclave में पीएम मोदी ने कहा कि आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं, ये भारत का समय है. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है.

इमरान खान को राहत, इस्लामाबाद कोर्ट ने रद्द किया गिरफ्तारी वारंट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राहत मिल गयी है. इस्लामाबाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया है.

मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट लापता

पुलिस ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में दो पायलट लापता हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola