Breaking News: राजस्थान के जैसलमेर में बोलेरो-कार की टक्कर में मां-बेटी की मौत, 9 अन्य घायल
Breaking News Live updates: दिल्ली के वजीरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में आग लगी. यहां मेटल और प्लास्टिक का काम किया होता है. उत्तर कोरिया ने एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. इसे एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल बताया जा रहा है. महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन जारी है. आज सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस किसान प्रतिनिधियों से मिलेंगे. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
राजस्थान के जैसलमेर में बोलेरो-कार की टक्कर में मां-बेटी की मौत, 9 अन्य घायल
राजस्थान के जैसलमेर जिले के सम थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक कार और बोलेरो जीप की भिड़ंत में कार में सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है.
विदिशा में बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय लोकेश की मृत्यु के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया
मध्य प्रदेश के विदिशा में बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय लोकेश की मृत्यु के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विदेशा के डीएम उमाशंकर भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में नीरज अहरवा और रघुवीर अहरवा को गिरफ्तार किया है. जिस किसान के खेत में बोरवेल खुला पाया गया उसने अगर तीन दिन के अंदर इसे बंद नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की कार की ट्रक से भिड़ंत, अस्पताल में भर्ती
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की कार के एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, निरंजन ज्योति की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में मंत्री और उनका ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिजाइनर अनिक्षा गिरफ्तार, डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी ने लगाया था ब्लैकमेलिंग का आरोप
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है मामला
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए यौन उत्पीड़न के संबंध में उनसे संपर्क किया था. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया और राहुल गांधी को प्रश्नावली की एक सूची भेजी है.
संभल कोल्ड स्टोरेज हादसा, अब तक 9 लोग बाहर निकाले जा चुके
संभल कोल्ड स्टोरेज हादसे के शिकार लोगों को निकाले जाने का काम अभी भी जारी है. संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अभी तक 9 लोगों को निकाला जा चुका है. उनमें से एक की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि SDRF और NDRF की टीमें लगी हुई हैं. बाकी लोगों को NDRF द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए