Breaking News: शिवरात्रि को लेकर नेपाल में सजाया गया पशुपतिनाथ मंदिर, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: भारत और फिजी के बीच कई समझौते हुए. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, आज हमने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में और अधिक बारीकी से काम करने पर सहमति बनी. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है. सुबह 7 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होगा.

विज्ञापन

शिवरात्रि को लेकर नेपाल में सजाया गया पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में शिवरात्रि को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर सजाया गया है. बता दें कि इस वर्ष, पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा नेपाल और साथ ही पड़ोसी भारत के लगभग 2,500 संतों का स्वागत किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को रद्द कर राहत दे दी है.

‘पीएम मोदी मेघालय का विकास करना चाहते हैं’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

मेघालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी मेघालय का विकास करना चाहते हैं और इसे सबसे समृद्ध बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको उनका समर्थन करने की जरूरत है. हमें ऐसी टीम दीजिए जो हर गांव का विकास करे और हर घर में सुविधाएं पहुंचाए. और मेघालय के युवाओं को यहीं गारो भाषा में पढ़ने की सुविधा दें.

‘मेघालय से भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे’, मेघालय में अमित शाह ने कहा

अमित शाह मेघालय के नॉर्थ तुरा में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित कर रहे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेघालय में 50 वर्षों से सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है. यहां कोई विकास नहीं हुआ है. इसलिए बीजेपी को मजबूत बनाइए और हम मेघालय से भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे.

‘लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं’, NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का बयान

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गुरुवार को कहा कि NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है. हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं. यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है.

14 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र, कैबिनेट की बैठक में फैसला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आज कैबिनेट की बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि हमारा बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा. इस दौरान 18 बैठके होंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola