Breaking News: समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, दो उम्मीदवारों का किया ऐलान
Breaking News Live
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
सपा ने जारी की एक और लिस्ट
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने यूपी में दो और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में सपा ने उम्मीदवार का ऐलान किया है. कौशांबी से पार्टी ने पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को मैदान मेंउतारा है.
कांग्रेस एक ‘बिग-बॉस’ हाउस की तरह, उत्तराखंड की रैली में बोले राजनाथ सिंह
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक रैली को संबोधित करते हुए बोले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस कुछ ही सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ‘बिग-बॉस’ हाउस की तरह है. वे आए दिन एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं.
कोर्ट ने कविता की हिरासत देने की सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली की एक कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार बीआरएस नेता के. कविता को पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली सीबीआई की याचिका पर आदेश शुक्रवार को शाम तक के लिए सुरक्षित रख लिया है.
उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से लड़ेंगे चुनाव
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बारामूला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.
के. कविता को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने बीआरएस नेता के. कविता को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और पांच दिन की हिरासत मांगी. जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा कि कविता सवालों का जवाब देने से बच रही हैं, जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. के. कविता के वकील ने उनसे हिरासत में पूछताछ का अनुरोध करने वाली सीबीआई की याचिका का विरोध किया है और सीबीआई द्वारा उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी को अवैध’ बताया है. कविता के वकील ने जांच एजेंसी पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया.
रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए