Live Updates

Breaking News: रघुवर दास बनाये गये ओडिशा के गवर्नर, इंद्र सेना रेड्डी ‘नल्लू’ को त्रिपुरा की कमान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन

ओडिशा के गवर्नर बने रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया है. वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

हम जीत रहे हैं चुनाव- हिमंता

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान का दौरा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जमीन पर अच्छा काम कर रहे हैं. हम आसानी से चुनाव जीतेंगे. वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, कि राहुल गांधी के पास कोई योग्यता नहीं है, वो कांग्रेस में अपने पिता और मां की वजह से हैं.

जो बाइडेन का बड़ा बयान

अपने इजराइल दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजराइल राज्य का जन्म दुनिया के यहूदी लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनने के लिए हुआ था. लंबे समय से कहा गया है कि अगर इजराइल अस्तित्व में नहीं होता तो हमें इसका आविष्कार करना होगा. हालांकि आज ऐसा महसूस नहीं हो सकता है, इजराइल फिर से यहूदी लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करेंगे.

मतदान की तिथि बदलने की अपील

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वर्तमान मतदान तिथि पर पड़ने वाले छठ पर्व के मद्देनजर मतदान की तारीख 17 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर करने का अनुरोध किया है.

कांग्रेस ने की 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है.

राहुल गांधी ने तेलंगाना सरकार पर बोला हमला

तेलंगाना के मुलुगु से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर राजनीतिक पार्टियां वैसे वादे नहीं करती हैं, जिससे उनका नुकसान हो लेकिन हमने इसके बारे में नहीं सोचा. आपके मुख्यमंत्री ने भी वादे किये. उन्होंने कहा था कि वह हर परिवार को 3 एकड़ जमीन देंगे, मुख्यमंत्री ने क्या आपको जमीन दी? उन्होंने रोजगार का वादा किया, क्या रोजगार मिला? उन्होंने कहा था कि 1 लाख तक का कर्जा माफ करेंगे, किसका कर्जा माफ किया? दूसरी ओर हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola