नरेंद्र मोदी हैं Nobel Shanti पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार, विदेशी स्कॉलर ने जताई उम्मीद
नोबेल शांति पुरस्कार कमेटी के सदस्य और विदेशी स्कॉलर एस्ले तोए ने पीएम मोदी को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल न होने देने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना भी की.
Nobel Peace Prize Committee के सदस्य एस्ले तोए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी संभावना जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं. पीएम मोदी के शासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीति के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बन रहा है. उन्होंने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है और युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और केवल वे ही शांति स्थापित कर सकते हैं.
पीएम मोदी के शांति प्रयासों की सराहना: उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल न होने देने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की. Norwegian Nobel Committee के डिप्टी लीडर ने कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है.
Also Read: Free Aadhar Update: 10 साल पुराने हो चुके आधार को अपडेट कराना अनिवार्य, इस दिन तक मुफ्त है यह सुविधा
भारत का महाशक्ति बनना तय: उन्होंने कहा कि भारत ने किसी मामले में हल्ला नहीं मचाया और न ही किसी को धमकाया. उसने हमेशा अपनी बात दोस्ताना तरीके से की है. हमें हमें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इसकी अधिक जरूरत है. भारत दौरे पर आए नोबेल समिति सदस्य ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है.
दुनिया भर के नेता मानते हैं पीएम मोदी का लोहा: पीएम मोदी की ख्याति सिर्फ भारत में ही नहीं है. पूरी दुनिया में वो एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा था कि पीएम मोदी पूरी तरह सही थे जब उन्होंने रूस को लेकर कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है. यह समय हमारे समान संप्रभु देशों के लिए सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का है.
पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता: पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेताओं की सूची में भी अपनी जगह कई बार बना चुके हैं. हाल ही में ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की अप्रूवल रेटिंग में सबसे ऊपर पीएम मोदी को जगह दी गयी थी. ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट अमेरिका की रिसर्च कंपनी है, जो इस तरह का सर्वेक्षण करती रहती है. इस सर्वे में दुनिया के 13 शीर्ष नेताओं को शामिल किया गया था. उसमें पीएम मोदी टॉप पर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










