Free Aadhar Update: 10 साल पुराने हो चुके आधार को अपडेट कराना अनिवार्य, जानें कब तक मुफ्त है यह सुविधा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Mar 2023 8:49 AM

विज्ञापन

Free Aadhar Update: आपका आधार कार्ट 10 साल पुराना है तो इसे आपको अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा. यूआईडीएआई की ओर से एक निश्चित समय के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है. यानी आप मुफ्त में अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं.

विज्ञापन

Free Aadhar Update: आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज है. अधिकांश कामों में इसकी जरूरत होती है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड 10 से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको इसे अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा. सबसे बड़ी बात की अपडेट के लिए आपको किसी किस्म की रकम नहीं चुकानी पड़ेगी. यानी आपका आधार फ्री में अपडेट हो जाएगा. इससे पहले अपडेशन के लिए 25 रुपये का शुल्क वसूला जाता था.

10 साल पुराने कार्ड धारकों के लिए अपडेट कराना जरूरी: आपका आधार कार्ट 10 साल पुराना है तो इसे आपको अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा. यूआईडीएआई की ओर से एक निश्चित समय के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है. यानी आप मुफ्त में अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं. हालांकि यह सुविधा एक सिमित समय के लिए है. आप 14 जून तक अपने आधार को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं.

यूआईडीएआई ने की अपील: यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि माय आधार पोर्टल पर जाकर कोई भी मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट कर सकता है. दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए किसी किस्म की फीस का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये बतौर फीस चुकाने होंगे.

आधार डिटेल्स को इस तरह करें अपडेट: आधार कार्ड  (Aadhaar Card) धारक अपने आधार नंबर के जरिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें. इसके बाद आपके फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा. ओटीपी भरने के बाद Document Update पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको अपनी डिटेल दिखाई देगी. जिसके बाद आपको अपना डिटेल वेरीफाई करना होगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola