Live Updates

Modi Cabinet: PM विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ​​अमित शाह HM के अलावा सहकारिता मंत्रालय की करेंगे निगरानी

Updated:
विज्ञापन

Modi Cabinet reshuffle नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi) के कैबिनेट (Central Cabinet) का आज विस्तार हो सकता है. कई नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) वे चेहरे हैं, जिनपर सभी की निगाहें हैं. कहा जा रहा है कि विस्तार के बाद यह कैबिनेट अब तक का सबसे युवा कैबिनेट होगा. नये मंत्रियों का शपथग्रहण शाम 6 बजे होने की उम्मीद है. हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

PM विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ​​अमित शाह HM के अलावा सहकारिता मंत्रालय की करेंगे निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे. वहीं, ​​अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे. स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा. जबकि, शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला. स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी और स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी. ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया.

असम के CM बोले, उत्तर-पूर्व से 5 मंत्री बनना बड़ी बात

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उत्तर-पूर्व से 5 मंत्री बनना बहुत बड़ी बात है, मैं मोदी जी को उत्तर-पूर्व की जनता की ओर से धन्यवाद करता हूं. मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत सरकार में बहुत दिनों बाद असम से एक कैबिनेट मंत्री पद मिला है. ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. ये खुशी दोगुनी हो जाती है, जब वो सर्बानंद सोनोवाल जैसा व्यक्ति हो. मुझे विश्वास है कि वो भारतवासियों और असम के साथ न्याय करेंगे.

पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज शपथ ली और मंत्री के तौर पर उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल की कामना करता हूं. हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे.

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले अनुराग ठाकुर- जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगें

केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे अच्छी तरह से निभाते हुए प्रयास करेंगे कि जनता की सेवा की जा सके और भारत मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह दुनिया में अपनी नई छाप बना रहा है, उसमें हम सब योगदान दे सकें.

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जानिए मीनाक्षी लेखी ने क्या कहा…

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोलीं मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं. लोगों के लिए जो भी सेवा होगी वह की जाएगी.

सिंधिया, सोनोवाल समेत 15 मंत्रियों को कैबिनेट में किया गया शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी समेत 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है. मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे समेत 28 राज्य मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कराया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola