Mumbai-Pune Expressway : गैस टैंकर पलटने से लगा घंटों जाम, शौचालय के लिए भटकते रहे लोग

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगा जाम (Photo: X)
Mumbai-Pune Expressway : गैस टैंकर पलटने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रात भर यातायात बाधित रहा. इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
Mumbai-Pune Expressway : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलट जाने से रात भर यातायात बाधित रहा. इससे सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं. दोनों रूट पर भारी जाम लग गया. दुर्घटनास्थल के पास वाहन कई घंटों तक फंसे रहे और यात्रियों को भोजन, पानी तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा. एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार शाम को हुई गैस टैंकर दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को लगभग दो किलोमीटर तक पुणे की ओर जाने वाले मार्ग की ओर भेज दिया गया था.
मंगलवार शाम मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया
एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर से लगातार गैस रिसाव के कारण सामान्य आवागमन बहाल नहीं हो सका जिसके परिणामस्वरूप पुणे जाने वाले यातायात सहित अन्य वाहन 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे और मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम क्ष के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया.
यातायात को तुरंत बंद कर दिया गया
एक अधिकारी ने बताया कि घटना रायगढ़ जिले में अदोशी सुरंग के पास हुई जब तेज गति से चल रहा टैंकर ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई. टैंकर में प्रोपलीन गैस भरी हुई थी जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने मुंबई की ओर जाने वाले यातायात को तुरंत बंद कर दिया.
STORY | Gas tanker overturns, cripples traffic overnight on Mumbai-Pune Expressway
— Press Trust of India (@PTI_News) February 4, 2026
Traffic was paralysed overnight on the Mumbai-Pune Expressway after a gas tanker overturned in the Khandala Ghat section, leaving hundreds of vehicles stranded and causing massive congestion on… pic.twitter.com/cPFxGgJeqa
बेसब्री से मदद का इंतजार करते रहे लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा– लोग फंसे हुए हैं और बेसब्री से मदद का इंतजार कर रहे हैं. कृपया कुछ करें. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस के कंडक्टर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मध्यरात्रि के आसपास बताया कि उनका वाहन दुर्घटनास्थल के पास छह घंटे से अधिक समय तक खड़ा रहा जिससे यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई. कई वाहन चालकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




