MP Election 2023: जानें दिमनी सीट का समीकरण जहां मतदान के दिन हुई झड़प, नरेंद्र सिंह तोमर हैं मैदान में

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Nov 2023 10:13 AM

विज्ञापन

MP Election 2023 : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं. इस क्षेत्र में उनका दबदबा नजर आता है. तोमर की बात करें तो वह 20 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. जानें दिमनी सीट का समीकरण

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान डाला जा रहा है. प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती कमल नाथ सहित 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं जहां सत्तारूढ़ दल बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच काफी हद तक सीधा मुकाबला है. इस बीच एक सीट की चर्चा जोरों पर हो रही है जहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनावी मैदान पर ताल ठोंक रहे हैं. कांग्रेस ने नरेंद्र तोमर के सामने वर्तमान विधायक रविंदर सिंह तोमर को फिर से मैदान में उतारने का काम किया है.

दिमनी निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान के दौरान हुई झड़प में दो लोग घायल हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. मुरैना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने से रोकने की कोशिशों को लेकर मिर्धान गांव से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी. एसपी ने कहा कि कुछ चैनलों ने गलत खबरें चलाकर दावा किया कि गांव में गोलीबारी हुई और किसी को गोली लगी है. गोली लगने की खबर गलत है और इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. मारपीट में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और घटना में अजय शर्मा और रामप्रताप शर्मा नामक दो लोग घायल हो गए. इस बीच आइए हम आपको इस सीट का समीकरण बताते हैं…

दिमनी सीट का क्या रहा है इतिहास जानें

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो 1980 से 2008 तक इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा…लेकिन पिछले दो चुनावों से बीजेपी को कांग्रेस के हाथों मुंह की खानी पड़ी, खासकर उपचुनाव में…साल 2018 में कांग्रेस के गिर्राज दंडोतिया ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. वहीं 2013 के चुनाव में बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया ने जीत का परचम लहराया था. बीजेपी ने अपने गढ़ में फिर से वापसी करने के लिए नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेता पर दांव खेलने का काम किया है.

कांग्रेस की नजर दिमनी विधानसभा सीट पर हैट्रिक लगाने पर

साल 2018 विधानसभा चुनाव और फिर 2020 में हुए उपचुनाव पर नजर डालें तो दिमनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. साल 2018 में कांग्रेस के सिंधिया समर्थक गिर्राज दंडोतिया ने बीजेपी उम्मीदवार शिव मंगल सिंह तोमर को यहां से पटखनी दी. वहीं जब सिंधिया कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में गये तो दंडोतिया ने भी पाला बदल लिया. बीजेपी ने साल 2020 में हुए उपचुनाव के लिए दंडोतिया को ही मैदान में उतार दिया. उनके सामने कांग्रेस ने रविंद्र सिंह तोमर को खड़ा किया जिन्होंने यहां से जीत दर्ज की.

दिमनी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या : दिमनी में कुल 201517 मतदाता हैं. इनमें से 112279 पुरुष मतदाता हैं जबकि 89234 महिला मतदाता इस क्षेत्र में हैं. अन्य 4 मतदाता हैं.

Also Read: MP Election 2023 : बीजेपी के इस नेता को काम से ज्यादा ‘राम’ पर भरोसा, जानिए जबलपुर सीट का चुनावी समीकरण

क्या है जातिगत समीकरण जानें

दिमनी विधानसभा में सबसे ज्यादा 65000 वोट तोमर (ठाकुर) समाज के हैं. इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के 48000 मतदाता हैं. साथ ही ओबीसी वर्ग (कुशवाह, गुर्जर, यादव, बघेल व लोधी) के मतदाता इस क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हैं.

1990 से दिमनी के विधायक

-1990- मुंशी लाल (बीजेपी)

-1993- रमेश कोरी (कांग्रेस)

-1998- मुंशी लाल (बीजेपी)

-2003- संध्या रे (बीजेपी)

-2008- शिवमंगल सिंह तोमर (बीजेपी)

-2013- बालवीर सिंह दंडोतिया (बीएसपी)

Also Read: Mp Election 2023 Voting Live: सुबह 9 बजे तक 11.13 फीसदी मतदान, दिमनी सीट के एक बूथ पर चली गोली

-2018- गिरीराज दंडोतिया (कांग्रेस)

-2020 (उपचुनाव)- रविंदर सिंह तोमर भिडोसा (कांग्रेस)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola