महाराष्ट्र में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Mumbai Heavy Rain Alert

मुंबई में जोरदार बारिश के बीच सड़क से गुजरती हुई एक बस, फोटो- एएनआई

Mumbai Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक मुंबई समेत कई जिलों में जोरदार बारिश जारी रह सकती है.

विज्ञापन

Mumbai Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र में इस साल मानसून ने 23 जून को दस्तक दी थी, जो सामान्य तिथि से करीब 13 दिन देरी से पहुंचा. आगमन के साथ ही कई राज्यों में जोरदार बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई और केवल हल्की फुहारें देखने को मिलीं. अब एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है. बीते 24 घंटों में कोलाबा में 30 मिमी और सांताक्रूज में 103 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो संकेत देती है कि मानसून दोबारा मजबूत हो चुका है.

5 से 6 जुलाई तक जारी रह सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत कई और इलाकों में आगामी 5 से 6 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं. लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ा सकता है बारिश

स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 जुलाई के आसपास दक्षिण मध्य प्रदेश से उत्तर कोंकण और गोवा की ओर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) विकसित होकर आगे बढ़ सकता है. अगर यह सिस्टम मजबूत होता है तो मुंबई, कोंकण क्षेत्र और आसपास के जिलों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है.

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मुंबई शहर में औसतन 26.03 मिमी बारिश हुई. पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक 40.62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी उपनगरों में 22.47 मिमी बारिश दर्ज हुई.

Also Read: 30 जून से 1,2,3,4,5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola