Live Updates

Weather Forecast : देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: Commuters make their way during heavy rain, near Oberoi Mall at Goregaon, in Mumbai, Wednesday, June 9, 2021. (PTI Photo)(PTI06_09_2021_000215B)

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 11 June : भीषण गर्मी के बीच दिल्ली (delhi Weather), पंजाब और हरियाणा के कुछ (north India Weather) हिस्सों में प्री मानसून बारिश की संभावना नजर आ रही है. इधर दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है. केरल और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और यहां बारिश का दौर जारी है. मुंबई में बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश (11 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) में कुछ घंटों के बाद मानसून की एंट्री हो जाएगी. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और वहां झमाझम बारिश जारी है. वहीं दिल्ली (Delhi Rain) सहित कई ऐसे राज्य भी हैं जो बारिश के इंतजार में बाट जोहे हैं. ऐसे राज्यों के लिए अच्छी खबर आई है. जी हां…राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है.

देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 12 से 15 जून तक होगी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 12 से 15 जून तक बारिश की संभावना है. झारखंड, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, केरल और माहे में शनिवार से मंगलवार तक अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना है.

दिल्ली में शनिवार कोआसमान में छाये रहेंगे बादल, हवा के झोंके के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाये रहने और हवा के झोंके के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

मुंबई और पड़ोसी इलाकों में रविवार को अत्यंत भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार को अत्यंत बारिश की ‘अत्यधिक संभावना’ है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी ऐसा ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. साथ ही कहा है कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे के कुछ स्थानों में शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है. 24 घंटे के भीतर 204.55 मिमी से ज्यादा बारिश को अत्यंत भारी बारिश माना जाता है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में शनिवार के लिए भी इसी तरह का अलर्ट जारी है.

बिहार और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 14 जून तक राज्य के कई इलाकों में होगी बारिश

बिहार और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 14 जून तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जतायी है. वहीं, 15 जून को बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश होगी. जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 जून को अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है.

झारखंड में 12 से 15 जून तक राज्य के अधिकतर इलाकों में होगी भारी बारिश

झारखंड में 12 से 15 जून तक राज्य के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जतायी है. इस दौरान 76 से 100 फीसदी तक बारिश की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola