Live Updates

Weather Forecast : आज यहां होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल और मानसून की स्थिति

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 8 June : भीषण गर्मी के बीच दिल्ली (delhi Weather), पंजाब और हरियाणा के कुछ (north India Weather) हिस्सों में प्री मानसून बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इधर दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है. केरल और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश(8 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) पहुंचने में थोड़ी देर हो सकती है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

अगले 24 घंटों में देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान, कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना  

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है. वहीं, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

नौ जून को बिहार के 26 जिलों में बारिश की संभावना, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद

नौ जून को बिहार केकुछ स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं. इन जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ गरज और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है.

बिहार के नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई के कुछ भागों में अगले एक से दो घंटों में होगी बारिश, वज्रपात की आशंका 

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई के कुछ भागों में अगले एक से दो घंटे में हल्की से मध्यम मेघगर्जन या वज्रपात, बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.

अगले 24 घंटे में भारत के पूर्व, पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. यह जानकारी स्काईमेट ने दी है.

अगले एक से दो घंटे में बिहार के सीवान में बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, सीवान में अगले एक से दो घंटे में हल्की से मध्यम मेघगर्जन या वज्रपात, बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.

पूर्वी बिहार से ओडिशा, उत्तर प्रदेश से बांग्लादेशऔर महाराष्ट्र से केरल तक फैली हुई है ट्रफ रेखा  

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं को क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा और पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल होते हुए ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है. दक्षिण में महाराष्ट्र तट से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है. बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर 11 जून तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola