मंत्री जी ने बुलाया! क्या झारखंड आएंगे ‘मोहम्मद दीपक’

Mohammad Deepak Controversy : उत्तराखंड के निवासी दीपक कुमार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड बुलाया है. देखें ये वीडियो.
Mohammad Deepak Controversy : उत्तराखंड के निवासी दीपक कुमार सुर्खियों में हैं. उन्होंने 71 साल के मुस्लिम दुकानदार को उनकी दुकान के नाम को लेकर कथित रूप से परेशान कर रही भीड़ का सामना करते हुए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था. इसके बाद अब खबर है कि उनका जिम नुकसान में चल रहा है. इस वजह से उनको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. दीपक की मदद के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सामने आए हैं.
एक वीडियो मंत्री जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे दीपक से बात करते नजर आ रहे हैं. इरफान अंसारी कहते नजर आ रहे हैं कि झारखंड के लोग आपको सम्मान देना चाहते हैं. इसके लिए आग्रह है कि आप झारखंड आएं. इसके जवाब में दीपक ने कहा कि मेरी घर में मम्मी और वाइफ की तबीयत खराब है. आगे देखें वीडियो में क्या बातचीत हुई दोनों के बीच.
दीपक (मोहम्मद दीपक) ने झारखंड आने का मेरा निमंत्रण स्वीकार किया है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) February 9, 2026
उनसे हुई भावनात्मक बातचीत ने एक बार फिर यह विश्वास मजबूत किया कि भारत की असली ताकत भाईचारे, इंसानियत और धर्मनिरपेक्षता में है।
“काँटों से गुज़र जाता हूँ दामन को बचा कर,
फूलों की सियासत से मैं बेगाना नहीं हूँ।”
आज… pic.twitter.com/32Vxck6riI
वीडियो शेयर करते हुए मंत्री ने लिखा कि दीपक (मोहम्मद दीपक) ने झारखंड आने का मेरा निमंत्रण स्वीकार किया है. उनसे हुई भावनात्मक बातचीत ने एक बार फिर यह विश्वास मजबूत किया कि भारत की असली ताकत भाईचारे, इंसानियत और धर्मनिरपेक्षता में है.
“कांटों से गुज़र जाता हूं दामन को बचा कर,
फूलों की सियासत से मैं बेगाना नहीं हूं.”
आगे उन्होंने लिखा–आज जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, दीपक जैसे युवाओं का साहस नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. बजट सत्र के बाद उनका भव्य स्वागत झारखंड में किया जाएगा और मार्च के बाद हजारों लोगों के बीच उनका सम्मान किया जाएगा. मैं देहरादून जाकर उन्हें सम्मानित करूंगा तथा ₹2,00,000 की सम्मान राशि भेंट करूंगा — यह राशि नहीं, बल्कि मोहब्बत, सद्भाव और एकता का संदेश है.
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें —
नफरत नहीं, भाईचारा चुनेंगे;
विभाजन नहीं, विकास चुनेंगे;
और अपने हिंदुस्तान को मजबूत बनाएंगे.
यह भी पढ़ें : दीपक कुमार की जिम में थे 150 मेंबर, ‘मोहम्मद दीपक’ कहने के बाद बचे सिर्फ 15
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










