ePaper

Gujarat Election: सूरत में ओवैसी की चुनावी सभा में 'मोदी-मोदी' के लगे नारे, युवाओं ने दिखाए काले झंडे

Updated at : 14 Nov 2022 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election: सूरत में ओवैसी की चुनावी सभा में 'मोदी-मोदी' के लगे नारे, युवाओं ने दिखाए काले झंडे

Gujarat Election 2022: सूरत में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को विरोध का सामना करना पड़ा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी रविवार को सूरत पहुंचे थे. यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की इस पर अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मुस्लिम युवकों ने ही किया ओवैसी का विरोध

जानकारी के मुताबिक, सूरत में एक जनसभा के दौरान एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम युवकों ने ही काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया. साथ ही युवकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए. असदुद्दीन ओवैसी के विरोध का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ओवैसी ने मंच पर जैसे की अपना भाषण शुरू किया, वहां मौजूद युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान युवकों ने ओवैसी को काले झंडे भी दिखाए. इस नारे बाजी से सभा में मौजूद एआईएमआईएम नेता असहज हो गए.


गुजरात में करीब तीन दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ रही है AIMIM

बताया जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी सूरत पूर्वी सीट से अपनी पार्टी AIMIM के उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान भी उनके साथ मौजूद थे. बताते चलें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन गुजरात में करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

ओवैसी को पहले भी बनाया जा चुका है निशाना!

बीते हफ्ते सांसद असदुद्दीन ओवैसी वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. इस दौरान ट्रेन पर पथराव हो गया था. एआईएमआईएम ने आरोप लगाया था कि असदुद्दीन ओवैसी को निशाना बनाकर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे. हालांकि, एआईएमआईएम के इन दावों को पुलिस ने खारिज कर दिया था. इससे पहले पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी गुजरात में विरोध का सामना करना पड़ा था. बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022:BJP ही नहीं कांग्रेस के MPs-MLAs पर भी दर्ज है आपराधिक मामले, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola