Meghalaya: गारो हिल्स में आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रोहिंग्या घुसपैठियों पर संदेह

NCPCR Chairperson Priyank Kanoongo
Meghalaya: मेघालय से आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर है. दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के अमपाती जिले में एक आदिवासी उत्सव के दौरान ऐसी घटना घटी. बताया जा रहा है कि अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
Meghalaya: एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने रविवार को मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के अमपाती जिले में एक आदिवासी उत्सव के दौरान नाबालिग लड़कियों पर हमले के दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायतों की जांच की.
दुष्कर्म की घटना में रोहिंग्या शामिल, आधा दर्जन आरोपी फरार
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा, असम और बांग्लादेश सीमा से सटे मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स में एक आदिवासी उत्सव के दौरान, कुछ आदिवासी लड़कों और लड़कियों पर हमला किया गया. हमें बताया गया कि हमलावरों पर अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों का संदेह हो सकता है. उन्होंने न केवल लड़कों पर हमला किया बल्कि नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया. हमने पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की. अबभी आधा दर्जन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. आयोग यह तय करेगा कि इस घटना के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. कोई भी अपराधी बचने न पाए. साथ ही आगे ऐसी कोई भी घटना न हो इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बात की जाएगी.
यूट्यूबर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
शिलांग में इसी महीने 23 अप्रैल को 26 वर्षीय यूट्यूबर के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अपराध का एक कथित वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने 20 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, मुझे मेरे दोस्त ने नशीला पदार्थ दिया था. मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि 18 से 20 साल की उम्र के तीनों आरोपियों को पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया. पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक ऋतुराज रवि बताया कि अन्य आरोपी व्यक्तियों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










