CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी-डेमोक्रेटिक के संस्थापक मनीष ब्रह्मभट्ट, फोटो ANI

CJP Democratic: अभिजीत दीपके से नाराज मनीष ब्रह्मभट्ट ने अलग CJP-डेमोक्रेटिक पार्टी लॉन्च की है. उन्होंने अभिजीत दीपके पर आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलन को हाईजैक कर ‘टीम केजरीवाल’ बना दिया है.

विज्ञापन

CJP Democratic: CJP-डेमोक्रेटिक के फाउंडर मनीष ब्रह्मभट्ट ने CJP आंदोलन के बाद बनी नेशनल कोर टीम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि आंदोलन देश का था और इसकी सफलता में प्रदर्शनकारियों व वॉलंटियर्स की अहम भूमिका रही, लेकिन बाद में इसका राजनीतिकरण कर इसे ‘टीम केजरीवाल’ में बदल दिया गया.

विज्ञापन

ब्रह्मभट्ट ने बताई CJP-डेमोक्रेटिक बनाने की वजह

ब्रह्मभट्ट ने कहा कि CJP की मौजूदा टीम आंदोलन के मूल उद्देश्य से हटकर राजनीतिक सौदेबाजी का मंच बन गई है. इसी वजह से CJP-डेमोक्रेटिक को अलग राजनीतिक मंच के तौर पर लॉन्च करने की जरूरत पड़ी.

अभिजीत दीपके ने AAP से जुड़े लोगों को अपनी टीम में किया शामिल : ब्रह्मभट्ट

ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके और अन्य लोगों ने बिना वॉलंटियर्स और प्रदर्शनकारियों से राय लिए 12 सदस्यों की टीम बना ली. उन्होंने कहा कि उनकी मांग थी कि राष्ट्रीय टीम में हर राज्य से प्रतिनिधित्व हो और आंदोलन में सक्रिय रहे लोगों को शामिल किया जाए. हालांकि, उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया गया.

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा टीम में आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों और व्यक्तिगत परिचितों को जगह दी गई, जबकि आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया. ब्रह्मभट्ट ने टीम के गठन में पारदर्शी चयन प्रक्रिया नहीं अपनाने का भी आरोप लगाया.


‘छात्रों और कई समुदायों को प्रतिनिधित्व नहीं’

मनीष ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि नेशनल कोर टीम में एक भी छात्र को शामिल नहीं किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के किसी पुरुष प्रतिनिधि और सिख समुदाय के किसी प्रतिनिधि को टीम में शामिल नहीं किया गया. उनके मुताबिक, विभिन्न धर्मों, जातियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला.

उन्होंने आरोप लगाया कि RJD, समाजवादी पार्टी, शिवसेना और NCP से जुड़े वे कार्यकर्ता भी टीम में शामिल नहीं किए गए, जो आंदोलन के समर्थन में सामने आए थे.

‘केजरीवाल आंदोलन को अपने हित में इस्तेमाल कर रहे’

ब्रह्मभट्ट ने अरविंद केजरीवाल पर आंदोलन को अपने राजनीतिक हित में इस्तेमाल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले अन्ना आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया और अब हालिया देशव्यापी आंदोलन के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही है.

झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल नहीं हुए अभिजीत दीपके : ब्रह्मभट्ट

झारखंड के छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दीपके और नेशनल कोर टीम के अन्य सदस्य वहां नहीं पहुंचे. ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीतिक समीकरण और विभिन्न विपक्षी दलों के साथ संभावित समझौते की कोशिश हो सकती है.


ये भी पढ़ें: पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिजीत दीपके का जवाब- स्कॉलरशिप से विदेश गया, एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाऊंगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola