Mandi Heavy Rain: मंडी में बारिश का तांड़व, रेस्क्यू ऑपरेशन में डटी SDRF की टीम

Mandi Heavy Rain: मंडी में बादल फटने से प्रभावित हुए क्षेत्रों में जरूरी सहायता पहुंचाया जा रहा है. सेराज वैली के इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. SDRF की टीम मदद पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.
Mandi Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से हुई तबाही से जूझ रहा है. मंडी में पिछले 48 घंटे से बादल फटने और बाढ़ का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही बारिश में कई लोगों की जान चली गई है जबकि काफी लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जिसमें 300 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है. मंडी के सेराज वैली में NDRF और SDRF की टीम अपने पूरे सामर्थ्य से लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में लगी हुई है. टीम इलाके में सभी जरूरी सहायता पहुंचा रही है.
केवल आवश्यक यात्रा करने की सलाह
मौसम विभाग ने मंडी में रेड अलर्ट जारी किया है और 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. इलाके में बाढ़ की चेतावनी अभी भी जारी है और लोगों को बाढ़ से ग्रसित जिलों में केवल आवश्यक यात्रा करने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










