Mamata Banerjee: इंच-इंच लड़ेंगे…भाषा विवाद पर गरजीं ममता बनर्जी, BJP को दे डाली ऐसी चेतावनी

Mamata Banerjee warning to BJP
Mamata Banerjee: भाषा विवाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री हो गई है. उन्होंने बंगालियों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी को बड़ी चेतावनी दे दी है. उन्होंने इंच-इंच लड़ाई करने का संकल्प लिया है.
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर देश भर में बांग्ला भाषी लोगों को परेशान करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उसने इस तरह की कार्रवाइयों पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो उसे गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे.
#WATCH | Kolkata | Addressing a public rally, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "… we will fight inch by inch…"
— ANI (@ANI) July 16, 2025
"Was 'Jana, Gana, Mana' not recited by a Bengali?… They are calling Bengalis as Rohingyas and Bangladeshis. They should be ashamed. Who controls the border?… pic.twitter.com/9gM1CoDAd4
इंच-इंच होगी लड़ाई: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, बंगालियों के प्रति केंद्र और भाजपा के रवैये से मैं शर्मिंदा एवं निराश हूं. उन्होंने कहा, अगर भाजपा बांग्ला भाषी लोगों का उत्पीड़न करने की कोशिश करती है, तो उसका इंच-दर-इंच मुकाबला किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के लगभग 22 लाख प्रवासी कामगार देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे हैं, जिनके पास आधार, ईपीआईसी और पैन कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र हैं. उन्होंने पूछा,‘‘भाजपा को बंगालियों को इस तरह परेशान करने, उन्हें गिरफ्तार करने और उन्हें जबरन बांग्लादेश वापस भेजने का क्या अधिकार है? क्या पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा नहीं है?’’
वोटर सूची से नाम हटाए जाने पर भड़कीं ममता बनर्जी
वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “वे बंगालियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कह रहे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए. सीमा पर किसका नियंत्रण है? बीएसएफ किसके पास है? गृह मंत्री कौन है? सीआईएसएफ और सीआरपीएफ का प्रबंधन कौन करता है? अगर कोई हवाई जहाज से आता है, तो केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इसकी जानकारी होती है… चुनाव नजदीक आते ही वे नाम हटा रहे हैं. चुनाव आयोग है, और हम उसका सम्मान करते हैं. लेकिन अगर कोई भाजपा के लिए काम करता है, तो हम उसे जाने नहीं देंगे. उन्होंने बिहार में 30.5 लाख मतदाताओं को हटा दिया. इसी तरह उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत हासिल की. वे बिहार के लिए भी यही योजना बना रहे हैं. वे बंगाल में भी ऐसा ही करना चाहते हैं, लेकिन हम इंच-इंच लड़ेंगे.”
क्या पश्चिम बंगाल भारत में नहीं है?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “क्या पश्चिम बंगाल भारत में नहीं है? क्या यह देश का हिस्सा नहीं है? कई राज्य ऐसे हैं जहां केवल एक ही भाषा बोली जाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि उन लोगों को जेल में डाल दिया जाए. जब महाराष्ट्र से हिंदी भाषियों को निकाला गया, तो हमने सबसे पहले आवाज उठाई थी… हम यहां रहने वाले विभिन्न राज्यों के सभी लोगों का सम्मान करते हैं, चाहे वे मजदूर हों, व्यापारी हों, दुकानदार हों, फेरीवाले हों या कर्मचारी हों. हम उन पर कभी हमला नहीं करेंगे क्योंकि वे हमारा और हमारे देश का हिस्सा हैं. हम उनसे प्यार करते हैं. हम हर भाषा का सम्मान करते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










