Kharge Attack On PM Modi: 11 साल, 151 विदेश यात्राएं, 72 देश’, खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाया सवाल

Updated:
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge and rahul gandhi

Mallikarjun Kharge and rahul gandhi

Kharge Attack On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की जमकर आलोचना की और उनकी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया. खरगे ने सवाल किया कि क्या इन यात्राओं से भारत की वैश्विक स्थिति के लिए सार्थक परिणाम सामने आए हैं.

विज्ञापन

Kharge Attack On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 72 देशों की 151 विदेश यात्राओं, जिनमें 10 अमेरिका की यात्राएं भी शामिल हैं, के बावजूद भारत वैश्विक मंच पर अलग-थलग नजर आता है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उनकी विदेश यात्राएं कूटनीतिक उपलब्धियों की बजाय फोटो खिंचवाने पर अधिक केंद्रित हैं.

क्या प्रधानमंत्री का काम केवल विदेश यात्राएं करना और फोटो खिंचवाना है?

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, ” पीएम मोदी पिछले 11 सालों से लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन हमारा भारत अब अकेला पड़ गया है! पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने 151 विदेश यात्राएं की हैं और 72 देशों का दौरा किया है. इनमें से 10 बार उन्होंने अमेरिका का दौरा किया है. फिर भी, मोदी सरकार की विदेश नीति के तहत हमारा देश अकेला खड़ा है. क्या प्रधानमंत्री का काम केवल विदेश यात्राएं करना और फोटो खिंचवाना है?”

खरगे ने अचानक युद्ध विराम की घोषणा पर उठाया सवाल

खरगे ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( आईएमएफ ) द्वारा पाकिस्तान को दिए गए 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण और आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अचानक युद्ध विराम की घोषणा को भारत के घटते प्रभाव के उदाहरण के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “इसके अलावा, आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर का ऋण देकर सहायता प्रदान की है. जब हमारी बहादुर सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, तब अचानक युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का किया अपमान : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर हमारे देश का अपमान किया है कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 7 बार संघर्ष विराम करवाया. पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में एकजुट था, लेकिन मोदी जी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बयानों के बारे में अब तक देश के लोगों को स्पष्टता प्रदान न करके इस मुद्दे को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola