सड़क पर बेसुध पड़ा था युवक: मसीहा बनकर आर्मी मेजर ने बचाई जान, वीडियो

Updated:
विज्ञापन

आर्मी मेजर ने एक व्यक्ति की जान बचाई ( स्रोत- एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Army Major saves a person's life : उत्तराखंड में सड़क हादसे के बाद एक युवक को मृत समझ लिया गया था, लेकिन वहां से गुजर रहे भारतीय सेना के एक मेजर ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया. करीब दो मिनट की लगातार कोशिश के बाद युवक की सांसें लौट आईं.

विज्ञापन

Army Major saves a person's life : उत्तराखंड के बनबसा चंपावत मार्ग पर सुखीढांग के पास एक सड़क हादसे के बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, सड़क पर एक बाइक सवार युवक बेहोश पड़ा था. उसके आसपास मौजूद लोगों का मानना था कि उसकी मौत हो चुकी है. तभी वहां से गुजर रहे भारतीय सेना के मेजर जनरल वी के पात्रा ने हालात को संभालने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली.

विज्ञापन

2 मिनट की CPR ने बचाई जान

मेजर जनरल वी. के. पात्रा ने घायल युवक की तुरंत जांच की. उन्होंने पाया कि व्यक्ति की न तो नब्ज चल रही थी और न ही वह सांस ले रहा था. इसे कार्डियक अरेस्ट मानते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए CPR और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) शुरू किया. उनके साथ मौजूद सेना के जवान ने रेस्क्यू ब्रीदिंग दी, जबकि मेजर जनरल लगातार चेस्ट कंप्रेशन करते रहे. करीब दो मिनट की कोशिश के बाद घायल युवक की सांस और धड़कन फिर से चलने लगी.

सेना की मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

घायल की हालत को देखते हुए मेजर जनरल ने तुरंत बनबसा छावनी से सेना की एंबुलेंस और मेडिकल टीम बुलवाई। सिर में चोट की आशंका को देखते हुए घायल को रिकवरी पोजिशन में रखा गया ताकि उसकी सांस सुरक्षित बनी रहे। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया और उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

पूजा के लिए जा रहा था लक्ष्मण सिंह

पुलिस की डायल-112 टीम भी मौके पर पहुंची और घायल के मोबाइल से परिवार को सूचना दी. घायल की पहचान खटीमा के चकरपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई, जो अपने रिश्तेदारों के साथ लोहाघाट पूजा के लिए जा रहे थे. यह घटना बताती है कि सही समय पर दी गई CPR किसी की भी जान बचा सकती है. वायरल वीडियो में सेना के अधिकारी की सूझबूझ और मानवता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सीएम फणडनवीस पर कांग्रेस नेे बोला हमला: UCC नहीं, पहले पुल-सड़क और सिलेंडरों का मांगा जवाब


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola