उद्धव ठाकरे के सामने संजय राउत पर हमला, कमरे में बंद कर दिया गया सांसद को

Updated:
विज्ञापन
Sanjay Raut

संजय राउत

Maharashtra Politics : उद्धव ठाकरे के सामने संजय राउत पर हमला किया गया. यही नहीं उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया. पूरा घटनाक्रम ठाकरे के आवास मातोश्री में हुआ.

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर साल के पहले दिन सामने आई. खबर के अनुसार, संजय राउत पर हमला किया गया. शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बांद्रा में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में उन्हें निशाना बनाया. freepressjournal.in ने यह खबर प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना यूबीटी सांसद पर न केवल हम��ा किया गया, बल्कि गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद भी कर दिया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पार्टी की एक बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे के सामने विवाद हुआ था.

उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में आखिर हुआ क्या था?

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा हाल ही में मुंबई में पार्टी की स्थिति का आकलन करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी. इस दौरान हो हंगामा हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, राउत और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया. बैठक के दौरान, कुछ यूबीटी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राउत की टिप्पणियों और उनके रुख के कारण हमें नुकसान हुआ. आरोपों से शिवसेना यूबीटी सांसद नाराज हो गए. उन्होंने पलटवार किया. बहस कुछ देर बाद झगड़े में बदल गई. कथित तौर पर उन्हें कई घंटों तक एक कमरे में बंद रखा गया.

ये भी पढ़ें : Amit Shah Video : झारखंड में टप से नये कपड़े पहनकर शपथ ले ली, ईवीएम पर उठे सवाल पर अमित शाह का तंज, देखें वीडियो

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शिवसेना (उद्धव गुट) को कितनी सीट मिली?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने फिर से सरकार को चुना. महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई. इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटों पर संतोष करना पड़ा. शिवसेना (उद्धव गुट) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें ही आ पाई. 2 सीटें सपा ने जीती हैं, जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में गईं.

विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अब ठाकरे गुट की नजर कुछ महीनों बाद होने वाले निकाय चुनाव पर टिकी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola