महाराष्ट्र पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, उद्धव ठाकरे गुट को मिलेंगी सबसे ज्यादा सीटें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jan 2024 8:22 PM

विज्ञापन

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के बाद, शिवसेना (यूबीटी गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, महा विकास अघाड़ी के सभी सदस्य मुस्कुराते हुए बैठक से बाहर आए.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच मंगलवार को बड़ी बैठक हुई. जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय किया गया. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उद्धव ठाकरे गुट को सबसे अधिक सीटें मिल सकती हैं.

I.N.D.I.A. गठबंधन में महाराष्ट्र के छोटे दलों को शामिल करने पर विचार

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के बाद, शिवसेना (यूबीटी गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, महा विकास अघाड़ी के सभी सदस्य मुस्कुराते हुए बैठक से बाहर आए. महा विकास अघाड़ी के सदस्य -शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठे. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. हमने वंचित बहुजन अघाड़ी के बारे में विस्तार से चर्चा की.

संघर्ष के दौर में हम सब साथ: संजय राउत

बैठक के बाद संजय राउत ने कहा, इस संघर्ष के दौर में हम सब साथ हैं. एक साथ रहेंगे, एक साथ चुनाव लड़ेंगे. यहां सबसे अधिक सीटें हम जीतेंगे. उन्होंने कहा, एक-एक सीट पर बात हुई और सब पर सहमति बन गई है. राउत ने यह नहीं बताया कि किस पार्टी को कितनी सीटें दिए जाने पर सहमति बनी. हालांकि खबर आ रही है कि कांग्रेस को 20, यूबीटी को 20, एनसीपी को 6 और वंचित बहुजन अघाड़ी को 2 सीटें दिए जाने पर सहमति बन गई है.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, प्राण प्रतिष्ठा को बताया शुभ

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है प्रकाश आंबेडकर की वीबीए: राउत

सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा था कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आगामी लोकसभा चुनाव में मुकाबला करने के लिए प्रकाश आंबेडकर नीत वंचित बहुजन आगाडी (वीबीए) महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. राउत ने कहा कि आंबेडकर ने लोकसभा चुनाव और सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ कई बार बातचीत की है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं.

Also Read: I.N.D.I.A. गठबंधन के पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे, देखें उनका राजनीतिक सफर

शिवसेना (यूबीटी) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी ने पिछले साल गठबंधन की घोषणा की

शिवसेना (यूबीटी) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी ने पिछले साल जनवरी में गठबंधन की घोषणा की थी. वर्ष 2019 में, वीबीए ने महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था और कुछ सीटों पर कांग्रेस की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola