Maharashtra Exit Poll: दो धड़े में बंटे एग्जिट पोल, एक ने महायुति को जिताया, तो दूसरे में MVA को बहुमत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2024 8:21 PM

विज्ञापन

Maharashtra Exit Poll

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हुई. जिसमें अबतक जो आंकड़े आये हैं, उसके अनुसार 58.25 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

विज्ञापन

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. ABP-MATRIZE, Poll Diary, CHANAKYA STRATEGIES और Poll of Polls ने जहां महायुति को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, तो इलेक्टोरल एज और SAS ने चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं. जिसमें एमवीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है.

PartyABP -MATRIZEPoll DiaryCHANAKYA STRATEGIESPoll of PollsPMARQElectoral EdgeSASTimes Now-JVC India Today Axis My India
BJP+150-170122-186152-160141-172137-157118127-135158-159
CONG+110-13069-121130-138103-129126-146150147-155115-118
OTH08-1012-2906-0808-162-82010-1312-13

Electoral Edge के एग्जिट पोल

Electoral Edge के एग्जिट पोल में महायुति को 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि एमवीए को 150 सीटें सर्वे में दी है. वहीं Electoral Edge ने अन्य को 20 सीटें दी है.

SAS ने भी आंकड़ों से चौंकाया

SAS ने भी अपने आंकड़ों से चौंकाया है. एसएएस ने महायुति को 127 से 135 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. जबकि एमवीए को एसएएस ने 147 से 155 सीटें जितने का अनुमान लगाया है. वहीं अन्य को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

इन एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को बहुमत

ABP-MATRIZE, Poll Diary, CHANAKYA STRATEGIES और Poll of Polls ने महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है.

महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. जिसमें बहुमत के लिए आंकड़ा 145 का है. यानी अगर कोई पार्टी 145 या उससे अधिक सीटें लेकर आती है, तो वो अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर सकती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola