Maharashtra Election Result : इन सीटों पर कुछ देर के लिए थम गई थी समर्थकों की सांसे

Updated:
विज्ञापन
Maharashtra Election Result

Maharashtra Election Result

Maharashtra Election Result : मालगांव सेंट्रल सीट से 162 वोट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. नाना पटोले 208 वोट से जीते. जानें कुछ अहम सीटों का हाल जिसकी चर्चा रही जोरों पर.

विज्ञापन

Maharashtra Election Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. जब रिजल्ट आ रहे थे तो कुछ सीटें ऐसी थी, जहां जीत-हार का अंतर बहुत कम था. इन सीटों पर समर्थकों की सांसे कुछ देर के लिए तेज चलने लगी थी. चुनाव में कई उम्मीदवार मामूली अंतर से जीते हैं. मालगांव सेंट्रल सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार को 162 मतों के अंतर से विजय मिली. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सकोली से 208 वोटों से जीत दर्ज की.

नासिक जिले की भी चर्चा है. यहां मालेगांव सेंट्रल सीट पर एआईएमआईएम के मौजूदा विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ने ‘इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र’ के उम्मीदवार आसिफ शेख रशीद को 162 वोटों से हराया. भंडारा जिले के साकोली में पटोले ने बीजेपी के उम्मीदवार अविनाश ब्रह्मणकर 208 वोट से हराया. नवी मुंबई के बेलापुर से बीजेपी की मंदा म्हात्रे 377 मतों से जीतीं, जबकि बुलढाणा से शिवसेना के उम्मीदवार संजय गायकवाड़ 841 वोट से जीते.

Read Also : Maharashtra Election Result : असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के पास! चुनाव में जनता ने दिया मैसेज

कर्जत-जामखेड में एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार रोहित पवार ने 1,243 वोटों से अपनी सीट बरकरार रखी, वहीं राज्य मंत्री और एनसीपी के उम्मीदवार दिलीप वाल्से पाटिल ने अंबेगांव निर्वाचन क्षेत्र से 1,523 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के उम्मीदवार तानाजी सावंत को परंदा निर्वाचन क्षेत्र से 1,509 वोटों से जीत मिली. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार अतुल सावे औरंगाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से 2,161 मतों से जीतने में सफल रहे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola