Maharashtra: ‘अजित दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का है अनुभव’, शिंदे की इस बात पर खूब लगे ठहाके, देखें Video

Eknath Shinde
Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज महायुति के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.
Maharashtra: 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज एकनाथ शिंदे, अजित पवार के साथ फडणवीस ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल से मिलने के बाद फडणवीस, शिंदे और अजित पवार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया.
शिंदे के बयान पर जमकर लगे ठहाके
जब देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और अजित पवार संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस समय कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ऐसी बात बोल दी जिससे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे. दरअसल पत्रकारों ने शिंदे से पूछा कि क्या वह और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इसपर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “शाम तक इंतजार करें”. लेकिन शिंदे को बीच में ही रोकते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, “शाम तक उनका समाज आएगा, मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा”. इस पर सभी हंसने लगे. लेकिन तभी अजित पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, “दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है”. शिंदे के इस बयान पर वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे.
Also Read: Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का ठोका दावा
शिंदे ने 23 नवंबर 2019 की याद ताजा की, जानें क्या है मामला
23 नवंबर 2019 का दिन महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा. सुबह अखबारों में खबर छपी थी कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जो खबरें चल रही थीं, उसे देखकर सभी हैरान रह गए. दरअसल सुबह-सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. अजित पवार ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया था और सरकार बना ली थी. अजित दादा ने दावा किया था कि उनके पास एनसीपी विधायकों का समर्थन है. हालांकि फडणवीस और अजित पवार की जोड़ी केवल तीन दिन ही रही और दोनों को इस्तीफा देना पड़ा. इस तीन दिन के सियासी ड्रामे को महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










