ePaper

बॉलीवुड के पक्ष में उतरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहा, समाप्त करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे

Updated at : 15 Oct 2020 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड के पक्ष में उतरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहा, समाप्त करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे. बॉलीवुड एसोसिएशन ने दो निजी चैनलों के खिलाफ कोर्ट का दरवाटा खटखटाया है. बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माताओं ने मिलकर यह याचिका कोर्ट में दायर की है. अब बॉलीवुड के समर्थन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हो गये हैं.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे. बॉलीवुड में ड्रग्स का कनेक्शन सामने आया. बॉलीवुड एसोसिएशन ने दो निजी चैनलों के खिलाफ कोर्ट का दरवाटा खटखटाया. बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माताओं ने मिलकर यह याचिका कोर्ट में दायर की है. अब बॉलीवुड के समर्थन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हो गये हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा, हिंदी फिल्म उद्योग की छवि को नुकसाने पहुंचाने और इसे ”समाप्त” करने अथवा ”कहीं और स्थानांतरित किए जाने” का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा .

Also Read: शिंकुला टनल के लिए वायुसेना का चिनूक करेगा सर्वे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच और मीडिया कवरेज को लेकर ठाकरे का बयान सामने आया है, जिसे कुछ लोगों द्वारा बॉलीवुड को निशाना बनाने के लिए ”जानबूझकर चलाए जाने वाले अभियान” के तौर पर देखा गया.

मल्टीप्लेक्स और थियेटर मालिकों के साथ हुई बैठक में ठाकरे के बयान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ” फिल्म उद्योग को समाप्त करने अथवा कहीं और स्थानांतरित किए जाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि मुंबई ना केवल देश की आर्थिक राजधानी है बल्कि मनोरंजन राजधानी भी है.

ठाकरे ने कहा, ” वैश्विक स्तर पर बॉलीवुड का अनुसरण किया जाता है. फिल्म उद्योग भारी संख्या में रोजगार पैदा करता है. पिछले कुछ दिनों में, कुछ निश्चित लोगों द्वारा फिल्म उद्योग की छवि खराब करने का प्रयास किया गया, जोकि काफी कष्टदायक है.”

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माताओं को लुभाने के लिए राज्य में फिल्म सिटी बनाने की योजना की घोषणा की थी. ठाकरे ने बैठक में थियेटर मालिकों को सूचित किया कि राज्य के संस्कृति विभाग ने सिनेमा हॉल दोबारा खोले जाने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है, जोकि पिछले छह महीने से भी अधिक समय से बंद हैं. उन्होंने कहा कि एसओपी को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जल्द ही सिनेमा हॉल दोबारा खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा

Posted By – Pankaj Kumar Pathak 

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola