Maharashtra Budget: किसानों को साल में मिलेंगे 12000, 1 रुपये में फसल बीमा, जानें बजट की खास बातें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Mar 2023 6:18 PM
Maharashtra-CM-Eknath-Shinde/ File Photo
एकनाथ शिंदे सरकार किसानों पर मेहरबान रही. फडणवीस ने कहा कि बजट में किसानों के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 6,900 करोड़ रुपये किया गया है. महाराष्ट्र के किसानों को साल में 12 हजार रुपये मिलेगी. शिंदे सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को नमो शेतकारी योजना के तहत साज में 6000 रुपये दी जाएगी.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया. शिंदे सरकार ने बजट में सभी वर्गों पर ध्यान दिया है, लेकिन किसानों पर सरकार अधिक मेहरबान रही. इसके अलावा कई योजनाएं भी शुरू की गयी हैं.
किसानों पर मेहरबान शिंदे सरकार
एकनाथ शिंदे सरकार किसानों पर मेहरबान रही. फडणवीस ने कहा कि बजट में किसानों के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 6,900 करोड़ रुपये किया गया है. महाराष्ट्र के किसानों को साल में 12 हजार रुपये मिलेगी. शिंदे सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को नमो शेतकारी योजना के तहत साज में 6000 रुपये दी जाएगी. केंद्र सरकार भी पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये मिलती है. इस तरह महाराष्ट्र के किसानों को साल में कुल 12 हजार रुपये मिलेगी.
महाराष्ट्र के किसानों को सिर्फ 1 रुपये में फसल बीमा
एकनाथ शिंदे सरकार ने अपने बजट में घोषणा की है कि महाराष्ट्र के किसान केवल एक रुपये में फसल बीमा योजना का लाभ ले पायेंगे.
Also Read: महाराष्ट्र में किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलेंगे, फडणवीस ने पेश किया शिंदे सरकार का पहला बजट
‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ के दायरे को बढ़ाया गया
स्वास्थ्य बीमा योजना ‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ के दायरे को बढ़ाया गया है. इसे 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव है.
ज्योतिर्लिंग मंदिरों के रखरखाव, जीर्णोद्धार और विकास के लिए बजट में प्रावधान किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया, राज्य सरकार ने राज्य के सभी ज्योतिर्लिंग मंदिरों के रखरखाव, जीर्णोद्धार और विकास के लिए बजट में प्रावधान किया है. इस बजट में मुंबई के विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है.
बसों में महिलाओं को आधा किराया
शिंदे सरकार ने बजट में लेक लाडली योजना की घोषणा की. जिसके तहत जन्म के बाद प्रति बच्ची 5000 रुपये दिये जायेंगे. पहली कक्षा में 4000 रुपये, छठी क्लास में 6000, ग्यारहवीं में 8000 रुपये दिये जायेंगे. जबकि जब बच्ची 18 वर्ष की हो जाएगी, तो योजना के तहत 75 हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके अलावा सरकारी बसों में महिलाओं को आधा किराया लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










