Mahakumbh 2025: महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Jan 2025 4:07 PM

विज्ञापन

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से जारी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. पवित्र संगम में डुबकी लगाने के मामले में श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से प्रयागराज में जारी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुंच रही है. 10 दिन में अबतक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर दी है. योगी ने लिखा, इस सदी का पहला महाकुंभ 13 जनवरी से प्रयागराज की पावन धरती पर शुरू हो गया है. पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया है.

शुक्रवार को 58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में शुक्रवार 24 जनवरी को 58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई. इसकी जानकारी योगी आदित्यनाथ ऑफिस ने दी. एक्स पर लिखा, “ठंड के बावजूद प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की एक बड़ी भीड़ त्रिवेणी संगम पर उमड़ी. इसके अलावा, 29 जनवरी को आने वाली मौनी अमावस्या के लिए भी प्रशासन तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है.”

यह भी पढ़ें: वायरल स्टार मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, जानें कारण

विदेश से भी पवित्र स्नान करने पहुंचते हैं श्रद्धालु

महाकुंभ में केवल देश भर से श्रद्धालु नहीं पहुंचते हैं, बल्कि विदेश से भी लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने आते हैं. इस बार भी बड़ी संख्या में विदेशी प्रयागराज पहुंचे हैं. दुनिया भर से आने वाले पर्यटक जब कुंभ में एक साथ विभिन्न भाषाओं, जीवन शैली और परंपराओं को साथ एक जगह पर देखते हैं, तो आश्चर्यचकित रह जाते हैं.

हर 12 साल में आयोजित होता है महाकुंभ

महाकुंभ हर 12 साल बाद आयोजित किया जाता है. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया है. इस बार का कुंभ और भी खास इसलिए है क्योंकि 144 साल के बाद महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस बार सरकार ने जो अनुमान लगाया है कि 26 फरवरी तक करीब 45 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम के जल से स्नान करने वाले हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola