मध्यप्रदेश : कटनी के एसपी का सुरक्षा आदेश विवादों में, खेद प्रकट कर क्लर्क को किया शोकॉज

कटनी के एसपी ने उनके साथ बातचीत में बताया कि यह लिपिकीय गलती है और मैंने आदेश पत्र टाइप करने वाले क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी किया है.
मध्यप्रदेश में वीआईपी मूवमेंट को लेकर जारी किया आदेश पत्र विवादों में आ गया है. कटनी के एसपी सुनील जैन के नाम से जारी किये गये आदेश में लिखा है कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सिखों, मुसलमानों, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी और एलटीटीई के आतंकवादियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है.
एनएनआई न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है कि कटनी के एसपी ने उनके साथ बातचीत में बताया कि यह लिपिकीय गलती है और मैंने आदेश पत्र टाइप करने वाले क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी किया है.
Strict disciplinary action will be taken against the clerk. I express regret over this error. We had no intentions to hurt the sentiments of any community: Katni SP Sunil Jain pic.twitter.com/c2zwXA87cJ
— ANI (@ANI) December 9, 2021
एसपी सुनील जैन ने कहा कि मैं इस गलती पर खेद प्रकट करता हूं. हमारा इरादा किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस तरह की गलती दोबारा ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा. इस सुरक्षा आदेश में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन से संबंधित जानकारी भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




