MP Political Crisis: ‘कांग्रेस नहीं, भाजपा नर्वस’, कांग्रेस का दावा-कई BJP विधायक संपर्क में

madhya pradesh crisis: कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. आपको बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है.
madhya pradesh crisis: मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल ने 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने और विश्वास मत के दौरान पार्टी के पक्ष में मतदान करने का व्हिप अपने विधायकों को जारी किया है. भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी विधायकों को रविवार को व्हिप जारी किया.
विधायकों से 16 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने और सरकार के शक्ति परीक्षण में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का व्हिप जारी किया है. मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही सियासी उथल पुथल को देखते हुए भाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के उद्देश्य से वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में रखा है.
प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शनिवार देर रात कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है. राजभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार आधी रात के आसपास राज्यपाल द्वारा यह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया.
इधर, मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि सभी विधायक पार्टी के साथ हैं, सिर्फ 6 विधायक सरकार में कम हुए हैं. कमलनाथ सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा है. कांग्रेस के 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद भी 121 से ज्यादा विधायक हमें विश्वास प्रस्ताव पर मतदान में समर्थन करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि भाजपा पक्ष के 6-7 विधायक भी कमलनाथ को समर्थन देंगे. हमें पूरा भरोसा है कि हम सदन में बहुमत साबित करेंगे.
मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच बुधवार को जयपुर पहुंचे कांग्रेस के विधायक रविवार सुबह भोपाल लाये गये. जयपुर हवाई अड्डा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी इन विधायकों के साथ नजर आये. जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के दो रिसॉर्ट में रूके करीब 90 कांग्रेस विधायक रविवार सुबह जयपुर हवाई अड्डा पहुंचे जहां से वे विमान से भोपाल पहुंचे. रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोमवार को फ्लोर टेस्ट के लिए पार्टी तैयार है और उन्हें जीत का भरोसा है. कांग्रेस नहीं, भाजपा नर्वस है. उन्होंने दावा किया है कि बागी विधायक भी उनके संपर्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










