LPG Price : अब केवल 450 रुपए में गैस सिलेंडर, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Jul 2024 2:22 PM
LPG price today:
LPG Price : मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में देगी. जानें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में क्या लिए फैसले
LPG Price : मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में कई ऐसे फैसले लिए गए जो जनता के हित में हैं. मंत्रिमंडल समूह की बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई जिसमें लाडली बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में देने का फैसला लिया गया. प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में मीडिया को इस बाबत जानकारी दी.
किसे मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाडली बहना योजना (ladli bahana yujna ) के लाभुको को फायदा पहुंचेगा. सूबे की बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर देने की दिशा में मंत्रिमंडल समूह का यह बड़ा फैसला है. इस फैसले से सरकार पर 160 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिसका वहन प्रदेश की मोहन सरकार करेगी.
Read Also : LPG Yojana: इस राज्य में महिलाओं को साल में तीन LPG गैस सिलेंडर के मिलेंगे पैसे
मंत्रिमंडल समूह की बैठक में लिए गए अन्य फैसले
- स्वास्थ्य विभाग का आयुष विभाग को एक्टिव किया जाएगा. सभी जिलों में आयुष योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा. इनका बजट का प्रावधान भी किया जाएगा.
- आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 95 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का ध्यान सरकार रखेगी और इनका बीमा सरकार करावाएगी. पीएम बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को कवर किया जाएगा. इसका प्रीमियम राज्य की मोहन सरकार वहन करेगी.
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि इसके काम को सरकार आगे बढ़ाएगी. कस्बों और टोलों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क से जोड़ा जाएगा. इस योजना के तहत केंद्र के साथ राज्य भी मिलकर राशि खर्च करेगी.
Read Also : LPG Gas Price: महंगाई से बड़ी राहत, 30 रुपये सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










