Lok Sabha Election 2024: 'अमित भाई यहां से बीजेपी उम्मीदवार', वोट डालने के बाद बोले पीएम मोदी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 May 2024 9:26 AM
PM Modi votes for 3rd phase
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद उन्होंने देश के लोगों से वोट करने की अपील की है.
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सुबह सात बजे से मतदान जारी है. 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर लोग वोटिंग कर रहे हैं. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में हो रहा है.

पीएम मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे. यहां उन्होंने अपना वोट डाला. जब वे मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे. उल्लेखनीस है कि अमित शाह गांधीनगर सीट से ही चुनावी मैदान में हैं.
मतदान करने के बाद क्या बोले पीएम मोदी
अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बहुत अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं. निर्वाचन आयोग मतदाता-हितैषी तरीके से लोकसभा चुनाव कराने में जुटा हुआ है.
Read Also : Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: सुपौल में पीठासीन पदाधिकारी की मौत, तीसरे चरण का मतदान जारी

अमित भाई यहां से बीजेपी उम्मीदवार : पीएम मोदी
आगे पीएम मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. देशवासियों से विशेष रूप से आग्रह करता हूं कि वोट जरूर डालें. लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है, देश में दान का एक महत्व है. उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है अभी चार दौर आगे भी है. मैं यहीं पर हमेशा मतदान करता हूं और अमित भाई यहां से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं… मैं गुजरात के मतादाताओं को और देश के मतदाताओं का भी ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं. कल ही मैं गुजरात आया हूं और मुझे आज मध्य प्रदेश के लिए रवाना होना है.

अमित शाह ने डाला वोट
पीएम मोदी के वोट डालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला. गौर हो कि केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को यहां से मैदान में उतारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










