Lok Sabha Election 2024 : जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह लड़ेगा चुनाव, मां ने कही ये बात

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

amritpal-singh/ file photo

Lok Sabha Election 2024 : जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा. इस संबंध में जानकारी उसकी मां की ओर से दी गई है. जानें किस सीट से वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : जेल में बंद चरमपंथी अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा. इस संबंध में जानकारी उसकी मां की ओर से दी गई है. अमृतपाल की मां ने कहा है कि उनका बेटा पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय संसदीय चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले अमृतपाल सिंह के कानूनी सलाहकार राजदेव सिंह खालसा की ओर से भी दावा किया गया था कि ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख चुनावी मैदान में उतरेंगे.

चरमपंथी अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गया है. उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का काम किया गया है. इस वक्त वह अपने नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है.

खडूर साहिब लोकसभा से चुनाव लड़ेगा अमृतपाल सिंह

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उनकी मां बलविंदर कौर ने कहा कि उसपर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था. अब वह खडूर साहिब लोकसभा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. चुनाव में वह किसी पार्टी की ओर से उम्मीदवार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पंजाब के मुद्दों को अच्छी तरह से जानते हैं और यह चुनाव उन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाएगा.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : असम की जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह लड़ेगा लोकसभा चुनाव

हुलिया बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

चरमपंथी अमृतपाल सिंह एक महीने से अधिक समय तक फरार रहा था. इसके बाद उसे पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था. खालिस्तान समर्थक हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. इस क्रम में पिछले साल मार्च के महीने में वाहन बदलकर और हुलिया बदलकर जालंधर जिले में पुलिस की गिरफ्त से वह बचने में कामयाब रहा था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola