Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की 8वीं सूची, सनी देओल का कटा टिकट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2024 11:01 PM

विज्ञापन

JP Nadda

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने 8वीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने दिनेश सिंह 'बब्बू' गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 8वीं सूची जारी कर दी है. ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है. पार्टी ने दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को गुरदासपुर से मैदान में उतारा है. वहीं तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से उम्मीदवार बनाया हैं. शुशील कुमार रिंकू को जालंधर से और हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट दिया है. पार्टी ने परनीत कौर को पटियाला से चुनावी मैदान में उतारा है.

ओडिशा
जाजपुर – रविंद्र नारायण बेहरा
कंधमाल – सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक – भर्तृहरी महताब
पंजाब
गुरदासपुर – दिनेश सिंह बब्बू
अमृतसर – तरणजीत सिंह संधू
जलंधर – सुशील कुमार रिंकू
लुधियाना – रवनीत सिंह बिट्टू
फरीदकोट – हंस राज हंस
पटियाला – परनीत कौर

सनी देओल का कटा पत्ता

बता दें बीजेपी ने अपनी 8वीं सूची में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है. गुजदासपुर से फिलहाल बीजेपी नेता सनी देओल सांसद हैं. लेकिन बीजेपी ने इस बार उनका टिकट काट दिया है. पार्टी ने दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को गुरदासपुर से मैदान में उतारा है.

बागियों पर बीजेपी ने जताया भरोसा

18वीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी बागी नेताओं पर खूब भरोसा कर रही है है. 8वीं लिस्ट में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के बागी नेता सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी ने कांग्रेस के बागी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को भी टिकट दिया है. बता दें रवनीत बिट्टू ने हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.

वहीं, बीजू जनता दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से पार्टी ने टिकट दिया गया है. वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजेडी के संस्थापक सदस्य हैं. उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट गंवाने वाले हंस राज हंस को बीजेपी ने पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल की वीरभूम संसदीय सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी देवाशीष धर को टिकट दिया है. पार्टी ने झाड़ग्राम से प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Indian Navy: पाकिस्तानियों ने लगाया हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा, मौत के मुंह से इंडियन नेवी ने निकाला बाहर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola