Lok Sabha Election 2024: 'वोट बैंक के लिए अयोध्या नहीं गये राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे', महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 May 2024 5:27 PM
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने वोट बैंक के लिए दोनों अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है. तीन चरणों की वोटिंग बाकी है. चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पक्ष में कर सकें इसके लिए राजनेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने महाराष्ट्र के धुले और पालघर में रैली की. पालघर में बोलते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा, शरद पवार, उद्धव ठाकरे को प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिला, लेकिन वे वहां नहीं गए क्योंकि उन्हें भिंडी बाजार के अपने वोट बैंक का डर है. एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल के साथ वहां गए और पूरे राज्य के लिए आशीर्वाद लिया क्योंकि हम किसी से नहीं डरते. लेकिन उन्होंने अपने वोट बैंक के लिए राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया.
उद्धव ठाकरे पर बरसे अमित शाह
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर बरसते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो बाहर आएं और महाराष्ट्र के लोगों को बताएं कि क्या अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए था या नहीं. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए कहा कि क्या राहुल बाबा देश की रक्षा कर सकते हैं? क्या वे देश को समृद्ध बना सकते हैं?
लोगों से की वोट की अपील
रैली में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए शाम छह बजे तक का समय है. मैं आपसे अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर वोट करें. उन्होंने लोगों से कहा कि देश को सुरक्षित करने वाली सरकार चुनिए. इस दौरान शाह ने कहा कि औरंगजेब ने जिस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को तोड़ दिया था, पीएम मोदी ने उस कॉरिडोर को फिर से बनवाया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आए दिन बम धमाके होते थे. मुंबई में भी धमाका हुआ. लेकिन पीएम मोदी के राज में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर हमने आतंकवाद को करारा जवाब दिया.
उद्धव ठाकरे ने किया था केंद्र पर हमला
गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो देश को काले दिन देखने पड़ेंगे. पार्टी के मुखपत्र सामना में ठाकरे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भारत के लोग अपने नेताओं के भविष्य का फैसला करेंगे. उन्होंने दावा किया यदि मौजूदा सरकार को हराया जाता है तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा. नहीं तो देश को काले दिन देखने पड़ेंगे. अच्छे दिन कभी नहीं आए लेकिन काले दिन आ जाएंगे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का संरक्षण ही मोदी की गारंटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










