Live Updates

Pranab Mukherjee Death LIVE : कोलकाता नहीं दिल्ली में होगा प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार, देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक

Updated:
विज्ञापन

*EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @narendramodi ON MONDAY, AUG. 31, 2020** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi seeks blessings from former president Pranab Mukherjee. Mukherjee, 84, died at an army hospital in New Delhi, Monday, Aug 31, 2020. The former President of India, who tested positive for coronavirus, had been in coma after a brain surgery earlier this month. (PTI Photo)(PTI31-08-2020_000197A)

Live Updates, pranab mukherjee passes away, pranab mukherjee passed away, pranab mukherjee death, pranab mukherjee dead पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई थी. उनके निधन की जानकारी बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 84 साल थे. पिछले कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. आर्मी अस्पताल के मुताबिक फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से सेप्टिक शॉक में थे.

विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद कांग्रेस ने बिहार में वर्चुअल रैली स्थगित की

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद कांग्रेस में अपने वर्चुवल रैली को स्थगित कर दिया है. मालूम हो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तीन दिनों तक पूरे बिहार में वर्चुवल रैली करने वाली थी.

इजराइली राष्ट्रपति रिवलिन ने मुखर्जी के निधन पर दुख जताया

इजराइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर संवेदना जताते हुए उन्हें इजराइल का सच्चा मित्र बताया और कहा कि मुखर्जी ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मदद की. रिवलिन ने ट्वीट किया, इजराइल पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन से दुखी भारत के लोगों और मुखर्जी के परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, मुखर्जी देश और विदेश में एक बहुत सम्मानित राजनेता थे और इजराइल के एक सच्चे दोस्त थे जिन्होंने हमारे देशों और लोगों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया.

सोनिया ने मुखर्जी के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोमवार को दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में रहते हुए किए गए उनके योगदान को याद किया. मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा को भेजे शोक संदेश में सोनिया ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की. उन्होंने कहा, प्रणब दा पांच दशकों से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन, कांग्रेस पार्टी और केंद्र सरकार का अभिन्न हिस्सा रहे. उन्होंने हर पद पर आसीन होने के साथ उसे सुशोभित करने का काम किया और अपने साथियों के साथ उनकी वास्तव में घनिष्टता थी. उनका पिछले 50 वर्षों से अधिक का जीवन भारत के 50 वर्षों के इतिहास को प्रतिबिंबित करता है.

प्रणब मुखर्जी ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को मजबूत करने में योगदान दिया

अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जाताया. ट्वीट किया- समाज सेवा के अपने लंबे करियर में प्रणब मुखर्जी ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को मजबूत करने में योगदान दिया.

लालकृष्ण आडवाणी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, वह एक सहकर्मी से अधिक थे और हमने अपने सार्वजनिक जीवन के अंदर और बाहर दोनों में मूल्यवान क्षणों को साझा किया है, जो हमारे परिवारों तक बढ़ा. विभिन्न यादें मेरे दिल में हमेशा खास रहेंगी.

प्रणब दा के निधन से हुआ एक युग का अंत : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया. ममता ने कहा, यह लिखते हुए बहुत दुख हो रहा कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी हमें छोड़ कर चले गए. एक युग का अंत. वह दशकों तक पितातुल्य थे. सांसद के रूप में मेरी पहली जीत, मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहकर्मी और मेरे मुख्यमंत्री रहने पर उनके राष्ट्रपति बनने तक. उन्होंने कहा, बहुत सी यादें हैं. प्रणब दा के बिना दिल्ली यात्रा कल्पना से परे है. राजनीति से लेकर अर्थशास्त्र तक सभी विषयों में उन्हें ख्याति प्राप्त थी. हम उनके सदा कृतज्ञ रहेंगे. सदा उनकी कमी महसूस करेंगे. मेरी संवेदनाएं अभिजीत और शर्मिष्ठा के साथ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola