Breaking News : भारत ने कोविड महामारी के कारण इंग्लैंड में होने वाले 2022 काॅमनवेल्थ से नाम वापस लिया
Breaking News : फिजिक्स का नोबल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिये जाने की घोषणा हुई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मानसिक समस्या से जूझ रहा है विश्व का हर सातवां बच्चा- यूनिसेफ
दुनिया का हर सातवां बच्चा मानसिक समस्या से जूझ रहा है. उनमें डिप्रेशन समेत कई अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं. वे अपनी समस्या के बारे में बात नहीं कर पा रहे. बच्चों की समस्याओं को सामने लाना होगा. उनका समाधान करना होगा. ये बातें भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ यास्मीन अली हक ने मंगलवार को कहीं.
मुंबई ड्रग केस में चार और गिरफ्तार
मुंबई के समुद्र तट पर क्रूज शिप पार्टी से ड्रग्स की बरामदगी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.
दिल्ली की अदालत ने पहलवान सुशील कुमार को नहीं दी जमानत
दिल्ली की अदालत ने ओलिंपिक में भारत के लिए दो-दो बार पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को जमानत देने से इंकार कर दिया. छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल पहले सागर राणा नामक शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये सुशील ने जमानत मांगी थी.
राहुल गांधी से मिलने पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की बाद राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, फिर प्रियंका गांधी को जेल और लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपी मंत्री के बेटे को आजादी क्यों?
फिजिक्स का नोबल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिये जाने की घोषणा
फिजिक्स का नोबल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिये जाने की घोषणा अब से कुछ देर पहले हुई है. ये वैज्ञानिक जापान, जर्मनी और इटली के हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए