Breaking News : लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खीरी जायेंगी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : भवानीपुर समेत बंगाल की 3 सीटों पर मतगणना आज होनी है. Flipkart का बिग बिलियन डेज आज से शुरू हो रहा है. मुंबई में शिप में ड्रग्स पार्टी पर NCB ने छापेमारी की है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कल लखीमपुर खीरी जायेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खीरी जायेंगी. आज की घटना के बाद कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जमकर हमला बोला है. वे आज लखनऊ पहुंच गयीं हैं.

बीजद के रुद्र प्रताप महारथी पिपली उपचुनाव जीते

बीजू जनता दल के रुद्र प्रताप महारथी जीत गये हैं. उन्होंने पिपली विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के ए पटनायक को 20916 मतों के अंतर से पराजित किया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका का निधन

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका का निधन हो गया है. नट्टू काका का असली नाम घनश्याम नायक था. वह 76 साल के थे.

काबुल मस्जिद के पास विस्फोट, कई नागरिक मारे गये

काबुल मस्जिद के पास जोरदार विस्फोट हुआ है जिसमें कई नागरिकों के मारे जाने की सूचना है. यह जानकारी तालिबान के हवाले से एएफपी न्यूज ने दी है.

प्राथमिकता के आधार पर होगा बच्चों का वैक्सीनेशन

देश में बच्चों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. यह जानकारी डाॅ एनके अरोड़ा ने दी है.

झारखंड में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

झारखंड के सिंहभूम जिले में आया भूकंप. रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता आया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola