‘बिना पत्नी के पीएम हाउस में रहना गलत’, राहुल गांधी की शादी के बहाने लालू यादव का दोतरफा तंज

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा था कि आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने ठेठ अंदाज के लिए मशहूर हैं. उन्होंने विपक्षी एकता और प्रधानमंत्री के उम्मीदवारी को लेकर पूछे गये सवाल पर दोतरफा तंज कस दिया है. लालू ने एक साथ राहुल गांधी की पीएम पद की उम्मीदवारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस दिया है.
बिना पत्नी पीएम हाउस में रहना गलत: लालू
लालू प्रसाद यादव से जब विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के चेहरे और राहुल गांधी को शादी करने की सलाह के बारे में पूछा गया, तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, जो भी पीएम बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए. पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है. इसे खत्म करना चाहिए. जो भी प्रधानमंत्री हो, उसे पत्नी के साथ रहना चाहिए. लालू प्रसाद यादव के इस बयान को राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भी निशाने के रूप में देखा जा रहा है. जब उनसे पूछा गया कि 2024 के चुनावों में गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो उन्होंने कहा, कम से कम 300 सीटें.
लालू ने पीएम मोदी को भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर बताया
लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर बता दिया. लालू से जब पूछा गया कि पीएम मोदी बोलते हैं कि एक भी भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा, तो इसके जवाब में लालू ने कहा, पीएम मोदी तो खुद भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर हैं. जिसको भ्रष्ट बोलते थे, उसी को महाराष्ट्र में मंत्री बना दिया. ये दोमुंहा लोग हैं.
#WATCH | When asked about the PM face from Opposition & his earlier advice to Rahul Gandhi to get married, RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "Whoever becomes the PM should not be without a wife. Staying at PM residence without a wife is wrong. This should be done away with..,"… pic.twitter.com/uh0dnzyoJk
— ANI (@ANI) July 6, 2023
राहुल गांधी को दी थी शादी करने की सलाह
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा था कि आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें. इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया, तो (शादी) हो जाएगी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आप हमारी सलाह नहीं माने, विवाह नहीं किए. अभी समय नहीं बीता है. आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें. उन्होंने कहा, आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए. आप शादी कर लीजिए. लालू प्रसाद के इस चुटीले अंदाज पर वहां मौजूद नेता और अन्य हंसने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










