लालकृष्ण आडवाणी की कैसी है सेहत?

Updated:
विज्ञापन

वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को लेकर खबर आई है. उनकी हालत स्थिर है.

विज्ञापन

वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है. जानकारी के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह स्वस्थ हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था. उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं.

विज्ञापन

एम्स अस्पताल में भी करवाया गया था भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी को जून के महीने में भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 27 जून को उनको एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. यहां लालकृष्ण आडवाणी की मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने जांच की थी. एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि आडवाणी को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola