Ram Mandir: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, VHP ने किया खुलासा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Jan 2024 10:06 PM

विज्ञापन

लालकृष्ण आडवाणी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की खबर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी है. उन्होंने बताया, 'बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से हो रही है. समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है. एक और देशभर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह देखी जा रही है, तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी जारी है. कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार कर दिया है. अब बीजेपी के फायर ब्रांड नेता देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के समारोह में शामिल होने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता रहे आडवाणी भी समारोह का हिस्सा होंगे.

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की खबर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, ‘बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे.

19 दिसंबर को आडवाणी और जोशी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया गया था आमंत्रित

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को पिछले साल 19 दिसंबर को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया था. खुद विश्व हिंदू परिषद नेताओं ने आडवाणी और जोशी जी के आवास जाकर निमंत्रित किया गया था. विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने उस समय बताया था कि आडवाणी और जोशी दोनों ने कहा है कि वे 22 जनवरी को होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी के समारोह में शामिल होने पर था संशय

इससे पहले, राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे आडवाणी और जोशी के अपने स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है. आडवाणी 96 साल के हैं, जबकि जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे.

आरएसएस प्रमुख भागवत को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की और उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola