Kunal Kamra Comedy Row : कहां छिपेगा कुणाल कामरा? कभी तो बाहर आएगा, शिवसेना की धमकी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

कुणाल कामरा

Kunal Kamra Comedy Row : एकनाथ शिंदे पर अपने विवादास्पद मजाक के लिए कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसके बाद शिवसेना के नेताओं ने उन्हें धमकी दी है. पार्टी के नेताओं ने कहा है कि कामरा आखिर कहां छिपेगा.

विज्ञापन

Kunal Kamra Comedy Row: मुंबई में एक स्टैंड-अप शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपने विवादास्पद मजाक के लिए कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसके बाद राज्य सरकार के मंत्रियों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब रघुनाथ पाटिल ने चेतावनी दी कि अगर कुणाल कामरा माफी नहीं मांगते हैं, तो “हम उनसे अपने अंदाज में बात करेंगे.” गुलाब रघुनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “शिवसेना उन्हें नहीं छोड़ेगी. हम यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो कभी तो बाहर आएगा न, कहां छिपेगा? उसे शिवसेना अपना असली रूप दिखाएगी.”

गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने मंगलवार को कहा कि कुणाल कामरा को उनके आचरण के लिए दंडित किया जाएगा. इस तरह का मजाक अस्वीकार्य है. कदम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “उसे सजा मिलेगी. अगर आप सुप्रीम कोर्ट, भारत के प्रधानमंत्री, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं, तो यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है. आप महाराष्ट्र या भारत में इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते. हम कॉमेडी का आनंद लेते हैं, लेकिन यह ऐसी कॉमेडी नहीं है जिसे महाराष्ट्र में बर्दाश्त किया जाएगा.”

कुणाल कामरा ने माफी मांगने से किया इनकार

सोमवार को कुणाल कामरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि वह अपने मजाक के लिए माफी नहीं मांगेंगे. इससे पहले महाराष्ट्र की खार पुलिस ने कामरा को समन भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा था. मुंबई पुलिस के मुताबिक कुणाल फिलहाल मुंबई में नहीं हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola