Kisan Andolan LIVE Updates: पीएम मोदी ने कहा- बातचीत से निकल सकता है रास्ता, 9 करोड़ किसानों के खाते में गये 18,000 करोड़ रुपये
New Delhi: Farmers during their sit-in protest against the Centre’s farm reform laws, near Ghazipur border in New Delhi, Saturday, Dec. 12, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI12-12-2020_000182B)
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates: किसान आंदोलन का 30वां दिन है. एक महीने से अन्नदाता आंदोलन पर डटे हैं. केन्द्र सरकार के संशोधन प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया है. साथ ही सरकार को फिर से ठोस प्रस्ताव भेजने को कहा है. इधर, पीएम नरेन्द्र मोदी आज किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजेंगे. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
राहुल गांधी से सवाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से सवाल किया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या वे कृषि कानूनों को नहीं लाना चाहते थे. किसान आंदोलन से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
किसानों के लिए किसने क्या किया, ये किसान जानते हैं
पीएम मोदी ने कहा- आज जो किसानों के लिए आंसू बहा रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं. जब ये लोग सरकार में थे तब इन्होंने किसानों का दुख दूर करने के लिए क्या किया ये देश का किसान अच्छी तरह जानता है.
किसानों को भ्रमित किया जा रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि जो आज आंदोलन की समर्थन कर रहे है उन्होंने ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को रोका था. यह सब किसानों को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है.
बंगाल को नहीं मिल रहा है लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे आज इस बात का अफसोस है कि पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई-बहनों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. बंगाल की सरकार के राजनीतिक कारणों से उनके राज्यों के किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. जो लोग 30 साल तक बंगाल में राज करते थे उन्होंने बंगाल की क्या हालत करके रख दी है सारा देश जानता है.
पुरानी सरकार की नीतियों के कारण किसानों की हुई क्षति
पुरानी सरकार की नीतियों के कारण किसानों की हुई क्षति. पीएम ने अपील की है कि निर्दोष किसानों के साथ न खेलें. गरीब किसान और गरीब होते जा रहे हैं.
पुरानी सरकार ने किसानों का बड़ा अहित किया
सीधे साधे किसानों को गुमराह करना बंद किया जाये. पुरानी सरकार ने किसानों का बड़ा अहित किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए