ePaper
Live Updates

Kisan Andolan LIVE Updates: अब यूपी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री से की मुलाकात

Updated at : 15 Dec 2020 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan LIVE Updates: अब यूपी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री से की मुलाकात

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest 2020) आज 20वें दिन भी जारी है. कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे किसान कल भूख हड़ताल (Hunger Strike) किया. इसके साथ-साथ किसानों ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इसी बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कु देश के 10 किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को सही बताया है और उनका समर्थन किया है. सरकार से किसानों की कई राउंड की बात हुई है, लेकिन अभीतक बीच का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:23 PM. 15 Dec 207:23 PM. 15 Dec

अब यूपी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री से की मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, आज UP से आये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी से बातचीत की. उन्होंने तीनों कृषि सुधार कानूनों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हम कानूनों और सरकार के साथ हैं कृषि सुधार कानूनों की जरुरत काफी लंबे समय से थी.

7:23 PM. 15 Dec 207:23 PM. 15 Dec

आंदोलन के बीच कृषि मंत्री से भारतीय किसान यूनियन ने की मुलाकात

दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 20वें दिन भी जारी है. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के सदस्य कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की.

7:23 PM. 15 Dec 207:23 PM. 15 Dec

17 दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होंगी यूपी की कई खापें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कई खापों ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है और वह 17 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. ‘अखिल खाप परिषद’ के सचिव सुभाष बालियान ने कहा कि शाहपुर पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र के शोरम गांव में सोमवार को हुई खाप प्रमुखों की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

किसान नेता का सरकार पर बड़ा हमला 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी किसान हैं. उनकी कृषि उपज किस दर पर बेची गई, क्या उसे एमएसपी पर बेचा गया? क्या उसे नुकसान हुआ या लाभ हुआ? … सरकार को गांवों का दौरा करना चाहिए और बैठकें करनी चाहिए.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

कानून से कांग्रेस, अकाली को ही दिक्कत – गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है मंडी भी रहे लेकिन किसान देश में जहां चाहे वहां फसल बेचे. इससे किसानों को कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत अमरिंदर सिंह, कांग्रेस, अकाली को हो रही है, जिनका मंडी पर वर्चस्व है.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

किसानों को भड़काया गया – मुख्तार अब्बास नक़वी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों से हमें कोई शिकायत नहीं है, वे सीधे-सादे लोग हैं. उन्हें भड़काया गया. वे आज खुद महसूस कर रहे हैं कि जिन मुद्दों को लेकर हमें यहां बैठाया गया उस मुद्दे का तो सरकार ने समाधान कर दिया और कहा कि हम आपके साथ हैं.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा और बढ़ाई गई. सिंघू बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

राजस्थान- हरियाणा बॉर्डर पर भी किसानों का प्रदर्शन जारी

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ​ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. एक किसान प्रदर्शनकारी ने कहा, “ठंड से ​परेशानी काफी है लेकिन जब तब कानून वापस नहीं होते और MSP लागू नहीं होती हम इसी हिम्मत के साथ लड़ेंगे.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

कृषि बिल में हम बदलाव करने को तैयार – नितिन गडकरी 

राजनीतिक नेताओं का राजनीति करने का अधिकार है. सही बात राजनीतिक पार्टियां बताएं, किसान संगठन या किसान बताएं हम वो बदलाव करने के लिए तैयार हैं. इस विषय को सब राजनीति से दूर रखेंगे तो किसानों की भलाई होगी.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

नितिन गडकरी ने किसानों से कही ये बात 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को इन कानूनों को समझना चाहिए. हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उनके द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार करने के लिए तैयार है. हमारी सरकार में किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री के विवादित बोल

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है. किसानों के संगठन को लेकर उन्होंने कहा है कि,”आंदोलनकारी देशद्रोही संगठन हैं. आंदोलन करने वाले किसान संगठन विदेशी शक्तियों के इशारों पर पलने वाले हैं. अचानक पांच सौ संगठन कुकुरमुत्ते की तरह की तरह पनप गए हैं.”

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

कृषि बिल का इन राज्यों के किसानों ने किया समर्थन 

कृषि मंत्री से कल 6 राज्यों के 10 किसान संगठन मुलाकात किया. मुलाकात के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार से किसानों ने कृषि बिल का समर्थन किया है.

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

पीएम मोदी किसानों से करेंगे मुलाकात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को गुजरात एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के बीच वह कच्छ के कृषक समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे

2:31 PM. 15 Dec 202:31 PM. 15 Dec

कृषि मंत्री से मिलेंगे हरियाणा के सांसद और विधायक

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन आज 20वें दिन भी जारी है. इसी बीच हरियाणा के सांसद और विधायक आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola