अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में लहराये गये खालिस्तानी झंडे, पीएम मोदी को भी बनाया टारगेट

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को धमकाने और देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं. जहां उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सिलिकॉन वैली कैंपस प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. हालांकि राहुल गांधी जब लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस समय वहां खालिस्तानी झंडे लहराये गये. खालिस्तानी समर्थकों ने राहुल गांधी को चुनौती भी दी.
खालिस्तान की मांग को लेकर राहुल गांधी के कार्यक्रम में नारेबाजी
राहुल गांधी जब कैलिफोर्निया में लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस समय खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तानी झंडे लहराये और खालिस्तान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गयी. खालिस्तानी संगठन एसएफजे ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है. संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया और कहा, सबने देखा की 1984 सिख दंगों को लेकर हमने क्या किया? खालिस्तानियों ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अमेरिका में जहां-जहां जाएंगे खालिस्तानी समर्थक खड़े होंगे. खालिस्तानियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अगला टारगेट बनाते हुए कहा, 22 जून को अगला नंबर मोदी का.
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को धमकाने और देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जिन साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर भाजपा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नियंत्रण है.
Also Read: ‘मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं…’, अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
अमेरिकी दौरे में सांसदों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों से बातचीत करने के साथ ही अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे. ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










