कर्नाटक की फैक्ट्री में केमिकल रिसाव, दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

Updated:
विज्ञापन

कर्नाटक के यादगीर स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल लीक, प्रतीकात्मक फोटो- एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्नाटक के यादगीर जिले के कडेचूर-बडियाला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. एक फैक्ट्री के भीतर संदिग्ध रसायन का रिसाव होने से तीन प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से प्रभावित हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कर्नाटक के यादगीर जिले में बुधवार (5 अगस्त) की सुबह एक फैक्ट्री के भीतर संदिग्ध केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. यह घटना कडेचूर-बडियाला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, काम के दौरान फैक्ट्री के अंदर किसी रसायन का रिसाव हुआ, जिससे वहां मौजूद श्रमिकों को सांस लेने में परेशानी होने लगी.

विज्ञापन

तीनों मृतक प्रवासी मजदूर

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग प्रवासी मजदूर थे. गंभीर रूप से प्रभावित दो श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. केमिकल लीक के कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola