Kal Ka Mausam : 6 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Aug 2025 1:34 PM
Heavy Rain Tomorrow
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश हो सकती है. खासतौर पर 5 और 6 अगस्त को इन राज्यों के पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal Ka Mausam : अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और आसपास के पूर्वी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में 5 से 10 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 अगस्त तक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 5 अगस्त को, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 अगस्त तक जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ–साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 9 अगस्त तक, बिहार में 5 से 9 अगस्त तक, ओडिशा में 6 और 7 अगस्त को, गंगा किनारे पश्चिम बंगाल में 6 और 7 अगस्त को, झारखंड में 7 और 8 अगस्त को जबकि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 5 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 8 से 10 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं.
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 5 से 10 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 8 अगस्त तक भी इसी तरह का मौसम रह सकता है, और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Photos: उत्तर भारत में बारिश से तबाही, उत्तराखंड में तीन लोग डूबे, उप्र में नदियां उफान पर
केरल और तमिलनाडु में होगी भारी बारिश
केरल और तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में 5 और 6 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. माहे, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में 5 से 8 अगस्त तक, लक्षद्वीप में 5 से 6 अगस्त तक, उत्तर कर्नाटक में 6 से 8 अगस्त तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 5 से 7 अगस्त तक और रायलसीमा में 5 से 10 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.
मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार
मराठवाड़ा में 6 और 7 अगस्त को, कोंकण और गोवा में 7 और 8 अगस्त को और मध्य महाराष्ट्र में 8 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 से 6 दिनों तक इस क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










